सांसद संजय सिंह ने उठाया भारत की एनर्जी सिक्योरिटी का मुद्दा
नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है। उन्होंने सदन में देश की एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर चर्चा कराने की मांग उठाई है।
संजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति को दिए नोटिस में कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दे अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इस पर सदन में विस्तृत चर्चा होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संसाधनों की उपलब्धता, आयात पर निर्भरता और भविष्य की ऊर्जा नीति जैसे विषयों पर संसद में गंभीर विमर्श होना चाहिए।
सांसद ने यह भी कहा कि बदलते वैश्विक हालात और ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण भारत की ऊर्जा सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गया है। ऐसे में सरकार की रणनीति और योजनाओं पर चर्चा होना जरूरी है।
सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस के जरिए सांसद सामान्य कार्यवाही को स्थगित कर किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग करते हैं। अब इस पर अंतिम निर्णय सभापति द्वारा लिया जाएगा कि सदन में इस विषय पर चर्चा की अनुमति दी जाए या नहीं।
बॉक्स
क्या होता है सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस
संसद की कार्यवाही के दौरान जब कोई सांसद किसी महत्वपूर्ण और तात्कालिक विषय पर चर्चा कराना चाहता है, तो वह सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस देता है। इसके तहत नियमित कार्यसूची को स्थगित कर उस मुद्दे पर चर्चा कराई जा सकती है।
राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस


