35 C
Lucknow
Monday, April 13, 2026

अमृतपुर में रूपापुर शुगर मिल की कृषक गोष्ठी आयोजित, किसानों को दी गई आय बढ़ाने की सलाह

Must read

 

अमृतपुर, फर्रुखाबाद

कस्बा अमृतपुर स्थित ठाकुर मदनपाल सिंह गेस्ट हाउस में सोमवार को डीसीएम रूपापुर शुगर मिल द्वारा एक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य उपस्थित रहे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला गन्ना अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता ने किसानों को गन्ने की फसल से अधिक से अधिक आमदनी प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपना गन्ना सर्वे सही तरीके से कराएं और सर्वे कर्मियों को बैंक खाते से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि खाता संख्या या नाम में त्रुटि होने पर भुगतान में अनावश्यक विलंब होता है, इसलिए समय रहते सही जानकारी देना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर जीएम केन अतिउल्लाह सिद्दीकी ने किसानों को गन्ने की पैदावार बढ़ाने के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, उन्नत बीजों के उपयोग तथा संतुलित उर्वरक प्रबंधन पर विशेष जोर दिया, जिससे किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।
कार्यक्रम में लगभग दो सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन भी दिया गया।
इस दौरान रूपापुर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता, जीएम शुगर मिल अतिउल्लाह सिद्दीकी, मोईन अली, सुश्री चारु उपाध्याय, उप महाप्रबंधक गन्ना सरदार सिंह राणा, मैनेजर विनोद सिसोदिया, सुपरवाइजर सत्येंद्र सिंह, संदीप दीक्षित, शिवम त्रिवेदी, अवनीश शुक्ला, विवेक सिंह, उमेश सिंह, उपदेश त्रिवेदी व कुलदीप वर्मा सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article