17 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

युवती के लापता होने से फैली ‘नागिन’ बनने की अफवाह, पुलिस ने बताया फिल्मी ड्रामा

Must read

औरैया: फफूंद क्षेत्र के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवती अपने घर के बिस्तर पर सांप की केंचुली छोड़कर अचानक लापता (missing girl)हो  गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और कुछ लोगों ने यहां तक कहना शुरू कर दिया कि युवती ‘नागिन’ बन गई है। अफवाहों का बाजार गर्म होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और सच्चाई सामने आने पर पूरे घटनाक्रम को महज एक फिल्मी ड्रामा करार दिया।

जानकारी के अनुसार युवती के परिजन जब कमरे में पहुंचे तो बिस्तर पर सांप की केंचुली पड़ी मिली और युवती गायब थी। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। अंधविश्वास और अफवाहों के चलते लोग तरह-तरह की कहानियां गढ़ने लगे, जिससे माहौल और भी रहस्यमय हो गया।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवती किसी रहस्यमयी घटना का शिकार नहीं हुई है, बल्कि वह अपने प्रेमी के साथ घर से गई है। बताया जा रहा है कि परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे, जिससे नाराज होकर युवती ने यह नाटकीय कदम उठाया और सांप की केंचुली छोड़कर घर से निकल गई, ताकि कोई उस पर शक न कर सके।

पुलिस ने अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए लोगों से अंधविश्वास में न पड़ने की अपील की है। युवती की तलाश के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया है और उसके मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

इस घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस लगातार निगरानी रखते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी तरह की गलत सूचना या अफवाह से शांति व्यवस्था प्रभावित न

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article