फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर व्यापक घर-घर जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत नगर में संघ की श्री राम शाखा के स्वयंसेवकों सर्दी के बावजूद जनसंपर्क अभियान को जारी रखा ।
श्री राम शाखा के स्वयंसेवक संपर्क अभियान करते हुए वंदे मातरम के उद्घोष करते रहे और उन्होंने घर-घर जाकर संघ से संबंधित साहित्य का वितरण किया तथा विचारधारा की मौलिक थीम को लोगों को समझाया। नेतृत्व शाखा के मुख्य शिक्षक मुकेश रस्तोगी ने किया उनके साथ में करीब एक दर्जन स्वयंसेवक बराबर बने रहे। वरिष्ठ स्वयं सेवक विजय अवस्थी ने बौद्धिक के जरिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को आम आदमी तक पहुंचाने का काम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here