आरएसएस का शताब्दी जनसंपर्क अभियान तेज, घर-घर पहुंचकर मिल रहे समर्थन

0
29

फर्रुखाबाद में श्री राम शाखा के स्वयंसेवकों ने कई परिवारों से की मुलाकात, संघ के 100 वर्ष के कार्यों पर बातचीत

फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे व्यापक जनसंपर्क अभियान के तहत श्री राम शाखा के स्वयंसेवक घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। इसी क्रम में स्वयंसेवक लालाराम दुबे के निवास स्थान पर पहुंचे और उनसे शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

लालाराम दुबे ने बताया कि वह लगभग 50 वर्षों से संघ के संपर्क में हैं और समय-समय पर संगठन के कार्यों में भाग लेते रहे हैं। उन्होंने संघ की गतिविधियों को और मजबूत बनाने के लिए कुछ सुझाव भी दिए तथा स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

अभियान के दौरान स्वयंसेवक ओम प्रकाश गुप्ता के घर भी पहुंचे और संघ के 100 वर्षों की यात्रा, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। बातचीत से प्रभावित होकर उन्होंने शाखा में नियमित रूप से आने का आश्वासन दिया।

श्री राम शाखा के मुख्य शिक्षक मुकेश रस्तोगी ने बताया कि यह जनसंपर्क अभियान लोगों को संघ के कार्यों से करीब से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि उनके साथ विजय, स्वास्थ्य और कैलाश मिश्रा सहित अन्य स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।

स्थानीय स्तर पर यह अभियान लगातार गति पकड़ रहा है और स्वयंसेवक समाज के विभिन्न वर्गों में पहुंचकर संघ के शताब्दी वर्ष के उद्देश्य और कार्यक्रमों की जानकारी साझा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here