25 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026

थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Must read

गभाना थाना क्षेत्र के ढाबे का वीडियो वायरल, पुलिस ने नासिर को किया अरेस्ट
अलीगढ़। एक ढाबे पर रोटी बनाते समय थूक लगाने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामला गभाना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में राजपूत ढाबे का कारीगर नासिर कथित रूप से रोटी पर थूक लगाकर उसे तंदूर में सेकता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
मामले को लेकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। संगठन की ओर से आरोप लगाया गया कि यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है।
शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। यदि वीडियो से छेड़छाड़ या अन्य संलिप्तता सामने आती है तो आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले ने खाद्य सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article