36 C
Lucknow
Monday, March 9, 2026

सिंधी पंचायत की बैठक में भगवान झूलेलाल जयंती की बनी रूपरेखा

Must read

समाज के वरिष्ठ लोगों की देखरेख में होंगे कार्यक्रम
फर्रुखाबाद। पूज्य सिंधी पंचायत की सिंधी धर्मशाला में संपन्न हुई बैठक में 20 मार्च को होने वाले झूलेलाल जन्मोत्सव की रूपरेखा बनाई गई ।
बैठक में तय किया गया कि आठ दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा, 3 मार्च से 19 मार्च तक प्रतिदिन प्रात 5:00 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी 15 मार्च को महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी, 16 मार्च को समास के बच्चों द्वारा रंग भरो प्रतियोगिता होगी, 18 मार्च को महिलाओं द्वारा कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता के साथ अन्य प्रतियोगिताएं की जाएगी, 19 मार्च को भगवान झूलेलाल की प्रतिमा का दूध दही से महा स्नान अभिषेक होगा। 20 मार्च प्रातः 9:00 सिंधी धर्मशाला में हवन पूजन के साथ बहराना साहब की ज्योति शोभा यात्रा पक्का पुल स्थित सिंधी धर्मशाला से चौक मठिया देवी होती हुई सिंधी कॉलोनी सिंधु मैदान पर पहुंचेगी तत्पश्चात महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन कर बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा ।दोपहर 1:00 बजे से भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया है, शाम 5:00 बजे झूलेलाल जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो रेलवे रोड स्थित पुलिस चौकी से पंडा बाग मठिया देवी चौक घूमना होते हुए लाल दरवाजा पर समाप्त होगी तत्पश्चात बसों द्वारा पांचाल घाट पर ज्योति विसर्जन के साथ उत्सव की पूर्ण आहुति की जाएगी! मीटिंग में समाज के पुरोहित संजय शर्मा, संरक्षक ईश्वर दास शिवानी, उपाध्यक्ष भगवान दास हीरानी, विनोद कृपलानी बिशन दास गबरानी वासुदेव ज्ञानचंदानी गिरधारी लाल बजाज, नरेश पारवानी, सोनी जेठवानी, दिनेश बुधवानी, भगवान दास कुंदनानी, सुंदर सिंधी, सोनी शिवानी मोहन गंगवानी, धर्मदास बजाज, रामेश्वर भेरवानी, जीतू बालवानी, आदि सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article