26 C
Lucknow
Friday, April 10, 2026

चंदौली में सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

Must read

चंदौली: चंदौली (Chandauli) जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे (Road accident) में स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मुगलसराय-वाराणसी मार्ग पर करवत गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल नंबर के जरिए उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन कोतवाली पहुंच गए।

रामनगर भीटी निवासी अवनीश कुमार (20) अपने एक साथी के साथ स्कूटी से मुगलसराय से पड़ाव होते हुए घर लौट रहे थे। दुल्हीपुर-करवत के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अवनीश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि, उसका साथी इस हादसे में बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल नंबर के जरिए उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन कोतवाली पहुंच गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रेलर वाहन को ट्रेस कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article