20 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026

चौधरी अजीत सिंह की जयंती पर रालोद कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, अभावग्रस्तों में वितरित किए फल-दूध

Must read

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय लोक दल जिला कार्यालय फर्रुखाबाद (Rashtriya Lok Dal District Office Farrukhabad) में जिलाध्यक्ष सूरज सिंह चौहान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने चौधरी अजीत सिंह (Chaudhary Ajit Singh) के चित्र पर पुष्पमाल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा के उपरांत पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अभावग्रस्त लोगों में दूध, फल एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता के साथ-साथ चौधरी अजीत सिंह के सेवा भाव को आगे बढ़ाना रहा। जिलाध्यक्ष सूरज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने कभी स्वयं को बड़ा नेता नहीं माना, बल्कि वे किसानों के संरक्षक और अभिभावक के रूप में सदैव खड़े रहे। उनकी सादगी, विनम्रता और किसानों के प्रति समर्पण ही उनकी असली पहचान थी। उन्होंने कहा कि भले ही आज वे हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, उनकी सोच और उनकी राजनीतिक विरासत आज भी जीवित है।

उन्होंने आगे कहा कि यह विरासत केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि किसानों के खेत-खलिहानों की मिट्टी में बसती है। चौधरी अजीत सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों, गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। इस अवसर पर जिला महासचिव अनिल सिंह चौहान, जिला सचिव रामेंद्र सिंह, नहीम खान, तौफीक खान, अनंत यादव, गौरव अग्निहोत्री, विकास पाठक, प्रमोद शुक्ला सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article