29 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन’ की समीक्षा बैठक, जल संरक्षण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Must read

– जिलाधिकारी ने सभी विभागों को पोर्टल पर कार्यों की फीडिंग और सोक पिट निर्माण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल शक्ति अभियान “कैच द रेन” के अंतर्गत जल संचय जनभागीदारी 2.0 पहल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक अभियंता सिंचाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सहायक अभियंता लघु सिंचाई ने बताया कि जल संरक्षण से संबंधित कार्यों को भारत सरकार के JSJB 2.0 पोर्टल पर फीड किया जाना है। अब तक जनपद में कुल 660 कार्यों की फीडिंग की जा चुकी है।

जल संरक्षण कार्यों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल संरक्षण से संबंधित कराए गए सभी कार्यों की सूचना तत्काल पोर्टल पर अपलोड की जाए। इनमें रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, रिचार्ज शाफ्ट, रिचार्ज पिट, सोक पिट, ट्रेंचेस, चेकडैम, तालाब और मेड़बंदी जैसे कार्य शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि उनके अधीन संचालित सभी शासकीय, अर्धशासकीय और वित्तविहीन विद्यालयों में सोक पिट और रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराया जाए, ताकि वर्षा जल का बेहतर उपयोग किया जा सके।

पंचायती राज विभाग को प्रत्येक राजस्व गांव में दो-दो सोक पिट बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सभी अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में 20-20 सोक पिट बनवाने को कहा गया है। इसके अलावा वन विभाग को 200 ट्रेंचेस और जिला उद्यान अधिकारी को जनपद के कोल्ड स्टोरेजों में 200 सोक पिट बनवाने के निर्देश दिए गए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article