26 C
Lucknow
Friday, April 10, 2026

रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की दबंगई, सरेआम लैब टेक्नीशियन को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Must read

सीतापुर: यूपी के सीतापुर (Sitapur) जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां, एक लैब टेक्नीशियन (lab technician) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी ने लैब टेक्नीशियन के सिर पर गोली मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में अस्पताल रेफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

यह पूरा मामला जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है। जहां के नैपालापुर इलाके में रिटायर्ड हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार सिंह अपने परिवार के साथ रहते है। उसके मकान के ग्राउंड फ्लोर पर ब्लड बैंक और ऊपर वे अपने पत्नी, बेटे शिवेश और बहू के साथ रहते है। छानबीन के दौरान पता चला कि लैब रिटायर्ड पुलिसकर्मी की ही है। उसका बेटा शिवेश ही उसकी जिम्मेदारी संभालता है।

पुलिस ने बताया कि आजमगढ़ के रहने वाले सतीश यादव बतौर लैब टेक्निशियन के रूप में लैब में काम करते थे। देर रात किसी बात को लेकर सतीश और शिवेश की बीच बहस हो गई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया और शिवेश ने पिता की रिवाल्वर से सतीश को मार दी। गोली आवाज सुनते ही आस-पास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सतीश को जिला अस्पताल में एडमिट कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article