किसान की शिकायत पर रेंजर और वन दारोगा गिरफ्तार

0
45

पेड़ कटवाने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत मांग रहे थे, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

लखीमपुर खीरी। निघासन रेंज में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक किसान की शिकायत पर रेंजर गजेंद्र सिंह और वन दारोगा राजेंद्र वर्मा को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर आरोप है कि पेड़ कटवाने की अनुमति के नाम पर किसान से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी।
किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला उत्तर खीरी वन प्रभाग के निघासन रेंज का है। विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी शुरू हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here