24 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

एलपीजी संकट के बीच होटल कारोबारियों को राहत, हरदोई में जल्द मिलेगी पीएनजी सुविधा

Must read

 

हरदोई। शहर के होटल, लॉन और रेस्तरां संचालकों को ईंधन संकट के बीच बड़ी राहत मिलने जा रही है। एलपीजी की कमी और बढ़ती कीमतों से जूझ रहे कारोबारियों को अब पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी संचालन लागत में कमी आएगी।

इस संबंध में हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेट लिमिटेड के अधिकारियों और हरदोई होटल, लॉन एवं रेस्तरां एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के होटलों और रेस्तराओं तक पीएनजी पहुंचाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

इस दौरान शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों—अवध रेस्तरां, पूजा होटल और नारायण धाम—के संचालकों ने मौके पर ही पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन किया। इससे साफ है कि कारोबारी इस नई सुविधा को लेकर उत्साहित हैं।

कंपनी अधिकारियों ने जानकारी दी कि पाइप्ड प्राकृतिक गैस, एलपीजी सिलेंडर की तुलना में लगभग 40 रुपये प्रति किलो तक सस्ती होगी। इससे रसोई संचालन की लागत घटेगी और होटल व्यवसाय अधिक किफायती बन सकेगा।

अधिकारियों के मुताबिक, उच्च दबाव वाली गैस लाइन की आपूर्ति अगले माह से शुरू करने की तैयारी है, जबकि अन्य क्षेत्रों में अगले दो महीनों के भीतर कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल से न केवल होटल उद्योग को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि शहर में स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article