17 C
Lucknow
Sunday, February 15, 2026

सोना-चांदी के दामों में रिकॉर्ड तेजी, निवेशकों में हलचल

Must read

लखनऊ: साल 2025 के आखिरी दिनों में सोना और चांदी (gold and silver) दोनों ही नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। जहां सोना लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है, वहीं चांदी की कीमतों ने बाजार को चौंका दिया है। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन में चांदी के दाम में अचानक 17,000 रुपये प्रति किलो की उछाल दर्ज की गई। इसके साथ ही पिछले सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में चांदी करीब 32,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा महंगी हो गई है। इतनी तेज़ बढ़त ने निवेशकों और कारोबारियों दोनों को सतर्क कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर, सोने की चमक भी फीकी नहीं पड़ी। सप्ताह भर में सोने की कीमतों में 5,700 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की तेजी देखी गई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं में यह उछाल देखने को मिल रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों का रुझान सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ने से सोना-चांदी दोनों में तेजी बनी हुई है। आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव तो रहेगा, लेकिन फिलहाल बाजार का रुख मजबूत नजर आ रहा है। इस रिकॉर्ड तेजी ने जहां निवेशकों को मुनाफे का मौका दिया है, वहीं आम ग्राहकों के लिए जेवर खरीदना महंगा होता जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article