24 C
Lucknow
Saturday, April 4, 2026

हरदोई रोड पर आरसीएल कंपनी का जलवा, नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां

Must read

 

–सड़क पर राख उड़ाते निकलते आरसीएल के डंपर

शाहजहांपुर। हरदोई रोड पर आरसीएल कंपनी के डंपर इन दिनों बेखौफ दौड़ते नजर आ रहे हैं। बिना ढके वाहन तेज रफ्तार में सड़कों पर फर्राटा भरते हुए आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन डंपरों से उड़ने वाली राख से वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिससे राहगीरों और आसपास के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके संबंधित जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि आरसीएल कंपनी के इन वाहनों को न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का डर है और न ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमों का पालन होता दिखाई दे रहा है। नियमों को ताक पर रखकर हो रहे इस संचालन पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर भी रोक लगाई जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article