फर्रुखाबाद। साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम कके तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन दरियाव गंज के गांव जलालपुर में बारह अक्टूबर को सुबह ग्यारह बजे से होगा होगा।
यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन में राष्ट्रीय कवि संगम के प्रदेश अध्यक्ष रोहित चौधरी,योगिता चौहान, गाजियाबाद से युवा कवि वासू पांडेय के अलावा स्थानीय व बाहर के कवि भागीदारी करेंगे। उन्होंने ने सभी साहित्यानुरागियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में चिकित्सकों का सम्मान भी होगा।




