फर्रुखाबाद।निशुल्क खाद्यान्न वितरण के बाद कमीशन भुगतान की हर बार लेटलतीफी को लेकर आल इंडिया डीलर फेयर प्राइस शाप एसोसिएशन ने विरोध जताया है।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने कोटेदारो की राय लेकर रणनीति बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
बताते चलें कि राशन कोटेदार हर महीने राशन कार्ड धारको को निशुल्क खाद्यान्न वितरण करते है। जिसके एवज मे कोटेदार को कमीशन का भुगतान किया जाता है। लेकिन कई महीने से कोटेदारो को कमीशन का भुगतान नही हुआ है। कमीशन भुगतान हर माह ना होने से राशन कोटेदारो की आर्थिक स्थिति बेहद ही दयनीय है। आर्थिक तंगी से परेशान तमाम कोटेदार कर्ज लेकर परिवार का गुजारा कर रहे है। कोटेदारो का धैर्य टूट गया है। आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने कमीशन भुगतान को लेकर अहम बैठक आयोजित करने का ऐलान कर दिया है। कोटेदारो की भी मोर्चा खोलने की सुगबुगाहट भी तेज हो गयी है।जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि आपूर्ति विभाग हर महीने कोटेदारो का कमीशन भुगतान क्यों नही कर रहा है। इसको लेकर अधिकारियो से वार्ता चल रही है। अगर जल्द से जल्द कमीशन भुगतान नही होता है। तो जिले के कोटेदार आपूर्ति विभाग कार्यालय पर आकर शांति पूर्ण तरीके से ई पोस मशीन जमा कर देंगे।जिसको लेकर रणनीति तैयार की जा रही है।




