33 C
Lucknow
Tuesday, April 7, 2026

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Must read

कन्नौज। जनपद के इंदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद का रहने वाला आरोपी मोंटू उर्फ ओमप्रकाश ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का वादा किया। आरोप है कि इसी बहाने वह कई महीनों तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की गई है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे की प्रक्रिया जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article