रामपुर: दिल्ली इलाज के लिए रवाना हुए आज़म खां, समर्थकों ने की दुआ

0
44

रामपुर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आज़म खां दिल्ली इलाज कराने के लिए रवाना हो गए हैं। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे आज़म खां को डॉक्टरों की टीम ने दिल्ली रेफर किया।
आज़म खां के दिल्ली जाने की खबर से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता की लहर दौड़ गई है। समर्थकों ने सोशल मीडिया से लेकर मस्जिदों तक उनके स्वस्थ होने की दुआएं मांगी हैं।
आज़म खां रामपुर की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा माने जाते हैं। उनके दिल्ली रवाना होने को लेकर राजनीतिक हलकों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here