यूथ इंडिया संवाददाता
नई दिल्ली, कानपुर। देश के जाने माने पत्रकार रहे कानपुर के भाजपा सांसद रमेश अवस्थी के बेटे नेशनल मीडिया क्लब के अध्यक्ष सचिन अवस्थी के विवाह उत्सव में पहुंच न पाने के चलते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें सपरिवार प्रधानमंत्री आवास में बुलाकर बेटे और बहू नूपुर को शुभाशीष दी। इस दौरान उनके छोटे बेटे सुप्रीम कोर्ट के वकील शिवम अवस्थी सहित बेटी को भी अशीर्वाद दिया।
मुलाकात के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के प्रतीक के रूप में ब्रह्मोस मिसाइल का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कानपुर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी जताया। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं रही, बल्कि इसमें राष्ट्र सेवा, सम्मान और पारिवारिक आत्मीयता की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here