30 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फाॅर्स की बख्तरबंद गाड़ियां पहुंचीं

Must read

– चुनावी ड्यूटी से पहले रामलला के दर्शन
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में उस समय हलचल बढ़ गई जब सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फाॅर्स (सीआरपीएफ ) की बख्तरबंद गाड़ियां शहर में पहुंचीं। इन गाड़ियों को टेढ़ी बाजार ओवरब्रिज के पास देखा गया, जिससे लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ।
जानकारी के अनुसार, ये जवान जम्मू-कश्मीर से आए हैं और चुनावी राज्यों में ड्यूटी के लिए रवाना होने से पहले अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन भी किए।
बताया जा रहा है कि चुनावी ड्यूटी पर जाने से पहले जवानों ने आस्था के केंद्र अयोध्या में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे अपने निर्धारित स्थानों के लिए रवाना होंगे।
सुरक्षा बलों की मौजूदगी से शहर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त नजर आई। हालांकि यह नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसमें जवान ड्यूटी से पहले धार्मिक स्थलों पर दर्शन करते हैं।
इस दौरान स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली और बड़ी संख्या में लोगों ने सुरक्षा बलों की इस गतिविधि को देखा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article