साइबर खतरे और बदलती सुरक्षा परिस्थितियों के बीच तीनों सेनाओं का तालमेल जरूरी
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित त्रि-सेवा संगोष्ठी में कहा कि भारतीय सेना में बेहतर तालमेल और एक समान प्रणाली आवश्यक है। उनका कहना है कि साइबर हमले, सूचना युद्ध और बदलती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए थल सेना, वायु सेना और नौसेना की प्रणालियों का जुड़ना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि डिजिटल प्रणाली और ‘त्रि-सेवा लॉजिस्टिक्स’ का एकीकरण सेनाओं के निर्णय लेने की प्रक्रिया को आसान बनाएगा और आत्मविश्वास बढ़ाएगा। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि सुधार तभी सफल होगा जब हर सेवा और कर्मचारी ‘संयुक्तता’ का महत्व समझे। उन्होंने बड़े संकट में एकता की ताकत को देवी दुर्गा के उदाहरण से समझाया।
रक्षा मंत्रालय इस दिशा में पूरी तरह सहयोग करेगा और भविष्य में सभी सुधारात्मक पहल लागू करने की योजना बना रहा है।



