फर्रुखाबाद। रेलवे रोड के निर्माण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल मिश्रा गुट का अनशन चौक पर शुरू हो गया। इस मौके पर रेलवे रोड निर्माण को लेकर धरने में सभी व्यापारियों से एक जुट होकर समर्थन की अपील की गयी।
जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा कि शुक्ला नेकहा कि सरकारी आश्वासनों के चलते 3 वर्ष बीत गए रेलवे रोड का निर्माण अभी भी शुरू नहीं हो पाया। व्यापार मंडल मिश्रा गुट केवल आश्वासनों से संतुष्ट होने वाला नहीं है हम लोग पूरी ताकत के साथ आंदोलन करेंग और धरना अनिश्चितकालीन तक चलेगा।उन्होंने कहा कि धरना तब तक चलेगा जब तक की रेलवे रोड के निर्माण के कार्य शुरू नहीं हो जाता है।
बताते चलें कि आपसे लगभग 3 वर्ष पहले रेलवे रोड को आदर्श रोड के रूप में विकसित करने के नाम पर तोड़फोड़ की गई थी और दुकानों को पीछे हटाया गया था जिस मार्ग काफी चौड़ाई में आ गया था लेकिन अब लगातार आसनों के बावजूद लगभग 3 वर्ष पूरे हो गए परंतु रोड का निर्माण अभी तक नहीं शुरू हो पाया बिजली के खंबे तक मार्ग से नहीं हटाया जा सके हैं इस बात को लेकर व्यापारी संगठन काफी आक्रोश में है। व्यापार फेडरेशन ने चौक पर धरना भी दिया था गद्य दिवस फिर धारदार देने की घोषणा की थी लेकिन आज शासन के बाद उसे वापस ले लिया गया लेकिन उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने आश्वासन को दर किनार करते हुए अनशन शुरू कर दिया सुबह से ही चौक पर धरने की घोषणा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई थी। जिला अध्यक्ष के मोबाइल में महिला व्यापार मंडल नगर व्यापार मंडल एवं समस्त प्रकोषों के पदाधिकारी आम व्यापारियों ने श्रमिक अनुसंधान पर बैठकर रेलवे रोड का निर्माण की मांग को बुलंद किया है। व्यापार मंडल के धरने को देखते हुए नगर पालिका एवं विद्युत विभाग में हलचल देखने को मिली है अधिकारियों ने व्यापारी नेताओं से बातचीत की थी।जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला मैं किसी भी आश्वासन को मानने से इनकार करते हुए धरने को सुचारू बनाए हुए है। जाने पर बैठने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गौतम वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष लालू कनौजिया, महिला जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला, मीडिया प्रभारी सौरभ शुक्ला, वरिष्ठ व्यापारी नेता अनुपम रस्तोगी के नाम विशेष रूप से शामिल हैं।






