33 C
Lucknow
Monday, April 13, 2026

कालपी में जुए के अड्डे पर छापा, पांच युवक गिरफ्तार

Must read

ताश की गड्डी और 5750 रुपये बरामद, पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप

कालपी (जालौन): नगर के मोहल्ला हम्मालीपुरा में रविवार को पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर पांच युवकों को गिरफ्तार (arrested) किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से ताश की गड्डी और कुल 5750 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार व सिपाही विमलेन्द्र ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोहल्ले में दबिश दी।

मौके से मोहल्ला निवासी राशिद समेत अन्य चार लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जुआ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फड़ पर मौजूद जुआरियों के पास से 4500 रुपये नकद बरामद हुए, जबकि व्यक्तिगत तलाशी में 1250 रुपये और मिले। नगर में जुआ और सट्टा अब एक संगठित अवैध धंधे का रूप ले चुका है। कई स्थानों पर खुलेआम अड्डे संचालित हो रहे हैं, जिसकी जानकारी पुलिस को भी है।

बीते कुछ समय से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, जिससे ऐसे असामाजिक तत्वों में खलबली मची हुई है। कोतवाली प्रभारी परमहंस तिवारी ने बताया कि जुआ और सट्टा जैसी बुराइयों से न केवल परिवार बर्बाद होते हैं बल्कि समाज में भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article