करूर भगदड़ के बाद राहुल गांधी ने विजय से की बात

0
51

नई दिल्लीl तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 100 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। रैली में मौजूद भारी भीड़ में अफरा-तफरी के चलते यह हादसा हुआ।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और सबसे पहले एक्टर विजय से फोन पर बात की। उन्होंने रैली में जान गंवाने वाले विजय के समर्थकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से भी फोन पर बात कर स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

इस मामले में गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, मुख्यमंत्री स्टालिन ने उच्च न्यायालय की पूर्व जस्टिस अरूणा जगदीसन की अध्यक्षता में एक पैनल का गठन किया है, जो रैली में हुई भगदड़ के कारणों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट पेश करेगा।

हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और भीड़ प्रबंधन की गंभीर चुनौतियों को उजागर किया है। जनता और राजनीतिक जगत दोनों ही मामले की पूरी जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here