कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, एमपी /एमएलए कोर्ट में पेशी
लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
एयरपोर्ट परिसर के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक और पदाधिकारी मौजूद रहे। राहुल गांधी के आगमन पर नारेबाजी और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र प्रशासन भी सतर्क रहा।
एयरपोर्ट से निकलने के बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए। उन्हें एमपी एमएलए कोर्ट सुल्तानपुर में पेश होना है।
सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी की यह यात्रा न्यायालय में निर्धारित पेशी के सिलसिले में है। मामले की सुनवाई के दौरान उनकी उपस्थिति आवश्यक बताई गई है।
राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर प्रदेश की राजनीति में भी हलचल देखी जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे “संगठनात्मक मजबूती” से भी जोड़ा है।
राहुल गांधी एयरपोर्ट पहुंचे, सुल्तानपुर के लिए रवाना


