प्रयागराज। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर चल रहे विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में बड़ा फैसला आने वाला है। यह मामला राहुल गांधी के उस बयान से जुड़ा है, जो उन्होंने अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान दिया था।
राहुल गांधी ने कहा था कि “भारत में सिख समुदाय को यह चिंता रहती है कि क्या वे पगड़ी और कड़ा पहन पाएंगे, क्या वे गुरुद्वारों में जा सकेंगे? यह चिंता सिर्फ सिखों की नहीं, बल्कि सभी धर्मों की है।” इसके साथ ही उन्होंने आरएसएस पर भी हमला बोला था।
इस बयान के बाद वाराणसी के MP-MLA कोर्ट ने उनके खिलाफ फैसला दिया था, जिसके खिलाफ राहुल ने पुनरीक्षण याचिका दाखिल की।
3 सितंबर को हाईकोर्ट में जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने इस मामले पर करीब तीन घंटे सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब आज इस पर निर्णय सुनाया जाएगा।
याचिकाकर्ता ने अपनी अर्जी में कहा था कि राहुल गांधी का यह बयान खालिस्तानी आतंकी गुरवंत सिंह पन्नू ने भी समर्थन किया था। इससे यह संकेत मिलता है कि बयान का उद्देश्य देश में तनाव और गृहयुद्ध की स्थिति उत्पन्न करना था।
आज आने वाले फैसले पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि इसका असर सीधे तौर पर राहुल गांधी की राजनीति और उनकी छवि पर पड़ेगा।






