मुरादाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू का आज मुरादाबाद एवं रामपुर आगमन प्रस्तावित है। वह सुबह 10 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस (22545) से लखनऊ से प्रस्थान कर मुरादाबाद जंक्शन पहुंचेंगे। उनका यह तीन दिवसीय प्रवास पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कार्यक्रमों को समर्पित रहेगा, जहाँ वे विभिन्न बैठकों और आयोजनों में सहभागिता करेंगे।
पश्चिमी प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और प्रमुख प्रदेश महामंत्री यशपाल सिंह ने बताया कि महासभा की महत्वाकांक्षी आमसभा राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन आगामी 28 दिसंबर को मुजफ्फरनगर में आयोजित होना है। आज इस कार्यक्रम की तैयारियों व आयोजन व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक भी की जाएगी।
महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू कल उत्तराखंड में भी निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। वहीं आज दोपहर 3 बजे रामपुर में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होगी।
आईटी सेल उत्तर प्रदेश के चीफ पारस चौहान राहुल ने बताया कि संगठन इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर स्तर पर सक्रियता से कार्य कर रहा है।






