30 C
Lucknow
Tuesday, April 7, 2026

राघव चड्ढा के बसपा में शामिल होने की अटकलें तेज, राजनीतिक हलकों में हलचल

Must read

नई दिल्ली/लखनऊ। देश की राजनीति में एक बड़ी हलचल की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जल्द ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थाम सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों का दावा है कि पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा की पार्टी नेतृत्व से दूरी और आंतरिक मतभेदों की चर्चाएं सामने आ रही थीं। ऐसे में उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच बसपा में शामिल होने की संभावनाओं ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि बसपा भी आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए नए चेहरों को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में राघव चड्ढा जैसे युवा और चर्चित नेता का नाम सामने आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर यह कदम सच साबित होता है, तो यह आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका और बसपा के लिए एक बड़ी राजनीतिक बढ़त साबित हो सकता है। फिलहाल सभी की नजरें राघव चड्ढा और बसपा नेतृत्व की ओर टिकी हैं। आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article