28 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

अफवाहों से पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, पंप मालिक बोले— आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

Must read

अयोध्या।अफवाहों के चलते एक पेट्रोल पंप पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल और डीजल लेने के लिए पहुंचने लगे, जिससे कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।
मामला रामपथ स्थित मां जालपा एचपी फिलिंग स्टेशन का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, किसी तरह की कमी या आपूर्ति बाधित होने की अफवाह फैलने के बाद वाहन चालकों में जल्द ईंधन भरवाने की होड़ मच गई। देखते ही देखते पंप पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
हालांकि पेट्रोल पंप मालिक ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण बेवजह भीड़ बढ़ी, जबकि स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
पंप संचालक ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और बिना वजह जल्दबाजी न करें। उन्होंने कहा कि ईंधन की नियमित आपूर्ति जारी है और सभी उपभोक्ताओं को सामान्य रूप से पेट्रोल-डीजल मिलता रहेगा।
अफवाह फैलने के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों में चर्चा का माहौल बना रहा, लेकिन पंप प्रबंधन की सफाई के बाद स्थिति सामान्य होने लगी। फिलहाल प्रशासन और पंप प्रबंधन लोगों से संयम बरतने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील कर रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article