– खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
कोल्लम। केरल के कोल्लम में आयोजित यूडीएफ की रैली के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गाँधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ चल रहे तनावपूर्ण हालात के बीच खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मोदी सरकार विफल रही है।
रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में सरकार को विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए थी, लेकिन इस दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं और ऐसे समय में उनकी सुरक्षा को लेकर स्पष्ट और ठोस नीति दिखाई नहीं दे रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा, उनके संपर्क और आपातकालीन सहायता के लिए प्रभावी तंत्र विकसित किया जाए, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में उन्हें तत्काल सहायता मिल सके।
रैली के दौरान यूडीएफ नेताओं ने भी केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को अधिक संवेदनशीलता दिखाने की जरूरत है।
इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासत और गरमाने के आसार हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना


