भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारी बैठक, सरदार पटेल का कार्यक्रम सफल बनाने पर दिया जोर

0
54

फर्रुखाबाद।भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में बेवर रोड स्थित जय सिंह आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में भाजपा पदाधिकारियों आवश्यक बैठक हुई ।
बैठक में 2 नवंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के जनपद आगमन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गयी एवं तैयारी के निर्देश दिए गये।
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी 2 नवंबर को जनपद पहुंचकर कानपुर कमिश्नरी मंडल के आठ जनपदों की बैठक में शामिल होंगे ।इस दौरान वह सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे जिला अध्यक्ष ने बताया कानपुर कमिश्नरी मंडल के जनपद फर्रुखाबाद,औरैया, इटावा,कन्नौज,कानपुर नगर,कानपुर दक्षिण,कानपुर देहात और कानपुर ग्रामीण की संघटनात्मक बैठक में शामिल होकर पूर्ववत कार्यक्रमों एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारी एवं समीक्षा करेंगे।
उन्होंने बताया कानपुर कमिश्नरी मंडल के अंतर्गत 33 विधानसभा एवं पांच लोकसभा सम्मिलित रहेगी जिसमें पूर्व में 2022 के विधानसभा प्रत्याशी,वर्तमान विधायक,पूर्व में 2024 लोकसभा प्रत्याशी,वर्तमान सांसद,8 जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी शामिल होंगे।इसके साथ ही सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से संबंधित सभी आठ जनपदों के कार्यक्रम संयोजक एवं सहसंयोजक कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल सहित 140 पदाधिकारी बैठक में अपेक्षित रहेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया यह बैठक पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित होगी। इस बैठक के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मतदाता पूर्निरीक्षण अभियान एवं सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी बैठक लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के संभावित कार्यक्रम समयानुसार पार्टी मुख्यालय द्वारा प्राप्त हो जाएगा।
बैठक के अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत आलू विपणन संघ सभापति एवं कार्यक्रम संयोजक विमल कटियार जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला महामंत्री सुनील रावत जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर जिला मंत्री अभिषेक बाथम जिला मंत्री गोपाल राठौड़ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित धर्मेंद्र राजपूत पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत कपिल मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक जितेंद्र सिंह सर्वेश कुशवाहा नवनीत पाल जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी डॉ उदय प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here