➤ ‘आकाश सेवा संस्थान’ के नाम से फर्म चलाकर नगर पंचायत में कर रहा शातिर युवक कार्य
➤ चेयरमैन से मांगी जाएगी जानकारी, नियमों पर उठे सवाल
फर्रुखाबाद / नवाबगंज। नवाबगंज नगर पंचायत में एक सभासद की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकारी के अनुसार, संबंधित शातिर सभासद जो कभी सपा विधायक रहे विजय सिंह जो (पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड के मुख्य आरोपी )विजय सिंह का गुर्गा कहा जाता था ‘आकाश सेवा संस्थान’ नाम से फर्म संचालित करता है और उसी के माध्यम से नगर पंचायत में ठेकेदारी कार्य कर रहा है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, जनप्रतिनिधि होने के बावजूद ठेकेदारी में सक्रिय भूमिका को लेकर हितों के टकराव की स्थिति बन रही है। इससे नगर पंचायत की कार्यप्रणाली की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि उक्त फर्म को नगर पंचायत में विभिन्न कार्यों के ठेके मिले हैं। हालांकि, टेंडर प्रक्रिया और कार्य आवंटन को लेकर आधिकारिक रूप से अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत चेयरमैन से इस संबंध में विस्तृत जानकारी ली जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि क्या किसी सभासद द्वारा ठेकेदारी करना नियमों के अनुरूप है या नहीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कहीं नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ है और सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी तरीके से पूरी की गई हैं या नहीं।


