27 C
Lucknow
Thursday, March 19, 2026

रामचरित मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 22 को तैयारियां पूर्ण

Must read

 

देवेश कुशवाहा

फिरोजाबाद। वैदिक संस्कार जागरण मंच विगत कई वर्षों से रामचरित मानस के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बच्चों को संस्कारवान बनाने और अपनी सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु राम कथा, रमाचारित मानस पाठ व सत्संगो के माध्यम से वैदिक संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहा है।
संस्थापक आचार्य सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संरक्षक डॉ रामसनेही लाल शर्मा ययावर, कृपाशंकर राजोरिया, देवब्रत पांडेय परीक्षा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। प्रतियोगिता प्रभारी आशीष सविता ने बताया कि अभी तक 1250 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो गये है। जिसमें परीक्षा केंद्र माता प्रसाद कलावती सी.से स्कूल आसफबाद को बनाया गया है। 25 कमरों में सिटिंग प्लान किया जा रहा है। एक कमरे में 48 बच्चे और 2-2 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किये है। प्रतियोगिता 22 मार्च को प्रातः 9 बजे से होगी। पर्यवेक्षक के रूप में मनोज सिकरवार, पीके शर्मा, संजेश नारायण शर्मा, पूनम शर्मा, सुशील पेंगोरिया, आचार्य संतोष शर्मा आदि रहेंगे। बैठक में राजेश दुबे, आदर्श, अंजना गर्ग, विनय शर्मा, मनोज दोनेरिया, सतीश गोलस, राजबर्धन सिंह, आदित्य यादव, विश्वास शर्मा, खुशी शर्मा, अवनीश शर्मा, जितेंद्र जादौन, शिवम् उपाध्याय, अभिनेश शर्मा, रविन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article