प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने डाई पीकर की आत्महत्या की कोशिश, ससुरालियों ने रखने से किया इनकार

0
74

पुलिस को दी गई मामले की सूचना

फर्रुखाबाद। प्रेम प्रसंग के चलते थाना जहानगंज क्षेत्र में एक महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने से सनसनी फैल गई। डाई पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मामले की जानकारी होने पर महिला के परिजनों ने उसे अपने पास रखने से साफ इनकार कर दिया।
घटना थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम झिझुकी की है। जानकारी के अनुसार, अंकित ठाकुर की पत्नी गौरा का गांव के ही पास में रहने वाले युवक प्रवेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद (कासुनी) हो गया। इसी बात से क्षुब्ध होकर महिला गौरा ने प्रेमी प्रवेश को फँसा देने की धमकी दी और गुस्से में आकर डाई पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
महिला की बिगड़ती हालत देखकर उसके प्रेमी प्रवेश के परिजन आनन-फानन में उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
उधर, महिला के ससुर बृजकिशोर और अन्य परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने महिला को अपने पास रखने से इनकार कर दिया। इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल, महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here