प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने फांसी लगाकर दी जान देने की कोशिश, परिजनों की सूझबूझ से बची; अस्पताल में भर्ती

0
26

फर्रुखाबाद। प्रेम प्रसंग के विवाद ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया, जब उमरपुरा गांव की एक युवती ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। समय रहते परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। युवती को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना कमालगंज क्षेत्र के गांव उमरपुरा की है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पूजा पुत्री रामनिवास कुशवाह का हरदोई के संडीला निवासी एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जाता है कि युवती प्रेमी के पास भी चली गई थी।
युवती के भाई कन्हैया ने बताया कि 6 दिसंबर को पूजा अचानक घर से लापता हो गई। परिजन उसकी तलाश में लगे थे, तभी हरदोई के स्थानीय लोगों ने फोन कर जानकारी दी कि एक युवती वहां अकेली बैठी है। सूचना मिलते ही पूजा के परिजन हरदोई पहुंचे और उसे घर ले आए।
परिजनों के अनुसार घर लौटने के कुछ ही समय बाद पूजा ने कमरे में खुद को बंद कर लिया और दुपट्टे से फांसी लगाने का प्रयास किया। घरवालों ने जब काफी देर तक उसे बाहर न आते देखा तो दरवाजा तोड़ा, जहां उन्होंने पूजा को लटकते हुए देखा। तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया।
परिजनों की तत्परता से उसकी जान बच पाई। वर्तमान में पूजा की हालत स्थिर बताई जा रही है और लोहिया अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई है। मामले की जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में युवती ने यह कदम उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here