एक साल पहले भी इसी महीने हुई थी दुकान में चोरी, पुलिस ने नहीं दर्ज की थी रिपोर्ट
फर्रुखाबाद:- फतेहगढ़ याकूतगंज चौकी क्षेत्र के आबाद नगर कुटरा निवासी अजय कुमार की परचून की दुकान से चोरों ने नगदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया व्यापारी ने याकूतगंज
चौकी प्रभारी राहुल कुमार को प्रार्थना पत्र देकर चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है परचून दुकानदार अजय कुमार महरूपुर में रोड़ किनारे शेषनाग मंदिर के सामने परचून की दुकान है रोजाना की तरह गुरुवार रात करीब 10 बजे उसने दुकान बंद की और घर चला गया था शुक्रवार सुबह जब दुकान खोली तो देखा कि गोलक में रखे 15,000 नगद, पाँच कट्टे रिफाइंड तेल, 5,000 की सिगरेट, दो कट्टे सरसों का तेल, बादाम का एक डिब्बा और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया है अजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में भी उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है जिसमें निकित यादव निवासी ग्वालटोली समेत अन्य आरोपित थे पिछली चोरी भी इसी महीने में हुई थी पुलिस ने पिछली चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी बल्कि चोरों को पकड़ कर जबरन समझौता करा दिया था चोरों से बरामद माल भी वापस नहीं मिला था इस बार दुकानदार ने गांव कुटरा निवासी तीन नामदर्ज व दो अज्ञात व्यक्तियों पर शक जताया है अजय ने पुलिस से जल्द से जल्द जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की याकूतगंज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई थी मौके पर जाकर जांच की खोखे के पीछे से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है तहरीर मिल गई है कार्यवाही की जाएगी





