32.8 C
Lucknow
Friday, March 13, 2026

संभल में अलविदा जुमे को लेकर प्रशासन अलर्ट

Must read

मुस्लिम समुदाय ने अदा की अलविदा की नमाज, सुरक्षा व्यवस्था के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

संभल। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार अलविदा जुमे के मौके पर संभल जनपद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों और ईदगाहों में एकत्र हुए।
अलविदा जुमे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे नगर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में बांटते हुए कुल 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।
इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी और आरआरएफ (रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स) की भी तैनाती की गई है। प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है।
प्रशासन ने साफ किया है कि अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
वहीं पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें, ताकि त्योहार सकुशल संपन्न हो सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article