दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, सुबह छाई घनी धुंध की चादर

0
35

दिल्ली सोमवार की सुबह घनी धुंध और कोहरे की मोटी परत ने लोगों को परेशान कर दिया। हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 324 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। दृश्यता बेहद कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी और लोगों को सफर में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इस स्तर का प्रदूषण सांस संबंधी बीमारियों, अस्थमा और हृदय रोगियों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। हवा में मौजूद सूक्ष्म कण (PM2.5) फेफड़ों तक पहुंचकर गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि हवा की रफ्तार में कमी और तापमान में गिरावट के कारण प्रदूषण के कण नीचे जम गए हैं, जिससे राहत के आसार कम हैं।

सरकार ने निर्माण कार्यों, खुले में कचरा जलाने और वाहनों से निकलने वाले धुएं पर रोक को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की गई है कि सुबह और रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें और एन-95 मास्क का उपयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here