प्रभारी मंत्री का दौरा : निरीक्षण भवन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत

0
26

फर्रुखाबाद। जिले के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश पर्यटन व संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को फर्रुखाबाद पहुंचे, जहां निरीक्षण भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया। आगमन पर मंत्री जयवीर सिंह को पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण भवन पहुंचने पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बुके भेंट कर मंत्री का स्वागत किया, जबकि उसके बाद एसपी आरती सिंह ने भी बुके देकर उनका अभिनंदन किया। इसके अतिरिक्त अन्य अधिकारी एवं स्थानीय नेताओं ने भी प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।मंत्री जयवीर सिंह अपने इस दौरे में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही वे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित पार्टी बैठक में भाग लेंगे। दोपहर बाद 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता भी निर्धारित है, जिसमें वे जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी साझा करेंगे।निरीक्षण भवन में स्वागत के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, सांसद मुकेश राजपूत, प्रदेश सहसंयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ वीरेंद्र सिंह राठौर, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, शंकर सिंह, अभय कठेरिया, सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here