लखनऊ: उत्तर प्रदेश राजनीति के सियासी गालियारों मे जहाँ एक ओर आगामी विधानसभा चुनावों (assembly elections) को लेकर विभिन्न दलों ने कमर कस ली है और जोर शोर से चुनावों मे अपने दल की जीत सुनिश्चित करने के लिए मंथन प्रारम्भ कर दिया है। प्रमुख रूप से बीते लोकसभा चुनावों मे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की बढ़त के चलते 2027 विधानसभा चुनावों मे प्रमुखतः जंग समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश और वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच कड़ी टक्कर मे तब्दील होने की पूरी आशंका है, बावजूद इसके स्थितिया कहीं न कहीं बीजेपी सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्यादा प्रभावी होती नज़र आ रही हैँ।
सियासी हलचलों के बीच मंगलवार को राजधानी लखनऊ समेत कई जनपदों मे एक बार फिर दोनों दलों के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। हालाँकि इससे पूर्व मे भी पोस्टर वॉर हुआ था तब समाजवादी समर्थकों ने पार्टी कार्यालय समेत तमाम जगहों पर पोस्टर लगाए थे। मंगलवार को हुए पोस्टर वॉर मे लखनऊ समेत बाराबंकी, नोएडा व हरदोई व अन्य जनपदों मे भी पोस्टर लगाए गए हैँ। ख़ास बात है कि पोस्टर मे यूपी की जनता से ही कार्यकर्ताओं ने सवाल कर लिया है कि उन्हें अखिलेश का ल्यारी राज़ चाहिए या योगी आदित्यनाथ जैसा धुरंधर सीएम। इसी कड़ी मे राजधानी के उत्तरी जोन के थाना जानकीपुरम के बगल मे मामा चौराहे पर भी यही पोस्टर लगा दिखाई दिया।
समर्थकों व कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पोस्टर मे जहाँ अखिलेश या योगी का सवाल तो है ही साथ ही विभिन्न अख़बारों कि ख़बरों कि कटिंग के स्नैप भी लगाए गए हैँ। मंगलवार सुबह जानकीपुरम क्षेत्र के स्थानीय निवासी यहाँ से गुजरे तो लोगों कि नज़रे पोस्टर को निहारती रह गई। कोई पोस्टर कि फोटो लेता दिखाई दिया तो कोई पोस्टर कि फोटो पर रील बनाते दिखाई दिया। इसके साथ ही पोस्टर को देखने के लिए आये लोग आपस मे विभिन्न दलों को लेकर चर्चा करते नज़र आये।
ये पोस्टर ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ संगठन के नाम से लखनऊ में सीएम आवास समेत कई प्रमुख चौराहों पर लगे हैं। पोस्टर में समाजवादी पार्टी की सरकार की तुलना फिल्म में दिखाए गए ‘ल्यारी राज’ से की गई है और अखिलेश यादव को रहमान डकैत के स्टाइल में दिखाते हुए निशाना साधा गया है जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ को धुरंधर बताया गया है।
पोस्टर के बाईं ओर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगी है जिसमें उन्होंने फिल्म के विलेन रहमान डकैत की तरह दिखाया गया और उनकी तस्वीर के नीचे लिखा है ‘अखिलेश का ल्यारी राज’, वहीं दूसरी तरफ़ सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर है जिसमें वो कन्या के पैर धोते हुए नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ लिखा है ‘धुरंधर सीएम’ , सीएम योगी की तस्वीर के साथ माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, मुकीम काला के मौत की अखबारों की कटिंग लगाई गई है, जिसके ज़रिए ये दिखाया गया है कि किस तरह से योगी सरकार में माफियाओं पर कार्रवाई की गई है।


