लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास से उनके आवास अवध पॉइंट पर मुलाक़ात की।
इस मुलाक़ात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश की मौजूदा सामाजिक स्थिति, आपसी सौहार्द, और समुदायों के बीच एकता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि समाज में अमन और भाईचारा बनाए रखना हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है। वहीं, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सरकार और समाज दोनों को मिलकर ऐसा वातावरण बनाना चाहिए, जिसमें हर वर्ग को बराबरी का सम्मान और अवसर मिले।
इस भेंट को एक सकारात्मक संवाद के रूप में देखा जा रहा है, जो प्रदेश में धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।





