25 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026

किरन पाल सुसाइड केस पर सियासी संग्राम, विधायक पूजा पाल ने बांटी आर्थिक मदद

Must read

 

कौशांबी
जिले के चरवा थाना क्षेत्र के चकशाहबुद्धिन गांव में 6 अप्रैल को हुए किरन पाल सुसाइड मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। घटना को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है और मामला लगातार गरमाता जा रहा है।

शनिवार को चायल से समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल मृतका के घर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये का चेक देकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।

मुलाकात के दौरान विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए और सियासी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में शामिल लोगों को कथित रूप से सपा का संरक्षण मिल रहा है, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में बाधा आ रही है।

विधायक ने यह भी कहा कि एक ओर पार्टी के नेता परिजनों से सहानुभूति जताने आते हैं, वहीं दूसरी ओर आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पूजा पाल ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। उनके इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा और तेज हो गई है।

इससे पहले भी कई राजनीतिक दलों के नेता मृतका के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर चुके हैं। इनमें बसपा, सपा और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं के नाम शामिल हैं।

फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है, जबकि राजनीतिक दल इसे लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, जिससे यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article