लखनऊ।पॉलिटेक्निक चौराहे से किसान पथ तक बनाए जाने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर में लगातार देरी को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने फ्लाईओवर निर्माण की धीमी गति पर नाराज़गी जताते हुए एलडीए और पीडब्ल्यूडी से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट हलफनामे के रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
हाईकोर्ट ने कहा कि यह परियोजना लंबे समय से लटकी हुई है, जबकि इस मार्ग पर भारी जाम समस्या लगातार बढ़ रही है। अदालत ने अधिकारियों से स्पष्ट किया है कि अब देरी को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मामले की अगली सुनवाई फरवरी के पहले सप्ताह में निर्धारित की गई है। अदालत ने तब तक सभी आवश्यक दस्तावेज और निर्माण कार्य से जुड़ी स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।


