पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी अपराधी गुरूसेवक ढेर दो कैब चालकों की हत्या का था आरोपी

0
38

संवाददाता लखनऊ:
राजधानी लखनऊ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पारा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी अपराधी गुरूसेवक को पुलिस ने ढेर कर दिया।
यह वही अपराधी था जिसने अपने गिरोह के साथ मिलकर एक सप्ताह में दो कैब चालकों की निर्मम हत्या की थी।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ क्राइम टीम और थाना पारा पुलिस आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट की सर्विल लेन पर नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया, जिसमें सवार व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से गुरूसेवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को मौके से एक पिस्टल, कई कारतूस और लूटी गई वस्तुएं बरामद हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि मारा गया अपराधी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर था और उस पर हत्या, लूट, अपहरण समेत कई मामले दर्ज थे।
पुलिस कमिश्नरेट ने इस एनकाउंटर को बड़ी उपलब्धि बताया है और टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here