पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फरार वारंटी गिरफ्तार

0
30

फर्रुखाबाद। जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को राजेपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना क्षेत्र के डबरी गांव में पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दो फरार चल रहे वारंटियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कई दिनों से न्यायालय के वारंट लंबित थे और पुलिस उनकी तलाश में थी। वहीं एक अन्य वारंटी को खंडोली क्षेत्र से शांति-शिरपत्र की कार्रवाई के तहत पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद आरती सिंह के निर्देश पर जिलेभर में वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में राजेपुर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार, उपनिरीक्षक श्याम बाबू और पुलिस टीम ने डबरी गांव में दबिश दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों वारंटियों को उनके ठिकानों से पकड़ लिया। दोनों आरोपी वारंट जारी होने के बाद से लगातार फरार चल रहे थे और पुलिस को चकमा दे रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों वारंटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और फरार चल रहे सभी आरोपियों पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here