चौकी से चंद कदम की दूरी पर ज्वैलरी शॉप में बड़ी चोरी, लाखों का माल साफ
लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त की हकीकत उस वक्त सामने आ गई जब चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित फजल ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, रबाब मार्केट में स्थित फजल ज्वैलर्स की दुकान को देर रात निशाना बनाया गया। चोरों ने शटर तोड़कर दुकान में घुसते हुए सोने-चांदी का लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह है कि दुकान का उद्घाटन महज 10 दिन पहले ही हुआ था।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि चौकी के पास भी दुकानें सुरक्षित नहीं, तो बाजार की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। व्यापारियों ने रात की गश्त बढ़ाने और स्थायी पुलिस पिकेट की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही खुलासे का दावा किया जा रहा है।






