हमीरपुर
राठ क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोसी युवक पर महिला के साथ अश्लील हरकतें करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना 8 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर की छत पर कपड़े लेने गई थी, तभी पड़ोस की छत पर खड़ा एक युवक अचानक उसकी छत पर कूद आया।
आरोप है कि युवक ने महिला का हाथ पकड़कर उसे अपनी छत पर खींचने की कोशिश की और विरोध करने पर पैसों का लालच भी दिया। इसी दौरान उसने महिला के साथ अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ की।
किसी तरह खुद को बचाते हुए महिला वहां से निकलकर नीचे आई और पूरी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जरिया थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई नियमों के तहत की जाएगी।


