घोषणापत्र को धोखे और झूठ का दस्तावेज बना दिया: आरा में पीएम मोदी का महागठबंधन पर तीखा वार

0
47

पटना| बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने महागठबंधन पर करारा प्रहार किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी भाषा में करते हुए जनता का अभिवादन किया और “जय मां काली” तथा “बखौरापुर वाली के जय” के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार के लिए एनडीए गठबंधन ने एक ईमानदार और दूरदर्शी घोषणापत्र पेश किया है, जिसकी हर योजना बिहार के तेज विकास के लिए समर्पित है।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, “एक तरफ एनडीए का ईमानदार घोषणापत्र है, वहीं दूसरी तरफ ‘जंगल राज’ गठबंधन ने अपने घोषणापत्र को धोखे और झूठ का दस्तावेज बना दिया है। मैं ‘जंगल राज’ वालों से कहना चाहता हूं—ये भगवान जैसे लोग बेवकूफ नहीं हैं, ये जनता है, सब जानती है।”

उन्होंने लोगों से एनडीए के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि आने वाला समय विकसित बिहार के निर्माण का है, न कि अराजकता और भ्रष्टाचार का।

गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी। इस बीच मोकामा में दुलारचंद यादव हत्या कांड में अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बिहार की सियासत और भी गरमा गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here