32.3 C
Lucknow
Monday, March 16, 2026

पीएम आवास योजना शहरी कार्यक्रम, 90 हजार लाभार्थियों को मिलेगा अनुदान

Must read

लखनऊ। राजधानी में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हजारों लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
सरकार की ओर से इस कार्यक्रम के दौरान करीब 90,000 लाभार्थियों के बैंक खातों में अनुदान राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके तहत आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी।
जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में करीब 900 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ) के माध्यम से भेजी जाएगी।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम
यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लाभार्थी और अधिकारी मौजूद रहेंगे।
प्रधान मंत्री आवास योजना (अर्बन ) के तहत शहरी क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के जरिए लाखों लोगों को आवास का लाभ मिल चुका है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article